BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने उतरे लोग

मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोग उतरने लगे हैं। जन जाग्रति लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जाग्रति मंच का गठन किया गया है, जिसमें पंकज शर्मा को संयोजक बनाया गया है। सर्वेश्वरी सदन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि देश में जगह -जगह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है और उसके नाम पर जगह -जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए और जनसामान्य को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक करने के लिए क्रमबद्ध ढंग से अभियान चलाया जाएगा स इस जनजाग्रति अभियान के माध्यम से देश में शांति बनाये रखने की अपील की जायेगी। इसी क्रम में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जाग्रति मंच का गठन किया गया स इसी क्रम में जाग्रति मंच की 26 दिसंबर को अपरान्ह दो बजे से चित्रकूट मसानी मथुरा में नागरिकता संशोधन कानून विषय पर बुद्धिजीवी वर्ग की संगोष्ठी आयोजित की जायेगी स गोष्ठी में बुद्धिजीवी वर्ग, प्रोफेसर, अध्यापक, एडवोकेट, चिकित्सक, व्यापारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
बैठक में गोपिश्वर नाथ चतुर्वेदी, डा. नटवर नागर, अनिल अग्रवाल, रवीन्द्र पांडेय, डा. राकेश चतुर्वेदी, संजय गोविल, राम कृष्ण पाठक, संजय भारती, विपिन औझा, मोहन पंडित, अनिल मालवीय, नगेंद्र वर्मा, आलोक पंडित, राहुल पाठक, विनोद चैधरी, तीर्थराज, विकास पाराशर, विशाल गुप्ता एवं मुकेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विनोद टेंटीवाल ने, संचालन विजय बहादुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नगेंद्र वर्मा ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More