देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के कार्यालय होली गेट पर सांय चार बजे जिला कांग्रेस मथुरा और महानगर कांग्रेस मथुरा की संयुक्त बैठक दीपक चैधरी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा, आबिद हुसैन निवर्तमान अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा की संयुक्त अध्यक्षता मे हुई, जिसमें अ अध्यक्ष द्वय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव , प्रियंका गांधी की केंद्र मंे भाजपा की नरेद्र मोदी सरकार ने एसपीजी की सुरक्षा हटाने का जो निर्णय लिया है वह दुर्भावनापूर्ण है। गांधी परिवार के सदस्यो की जान पर राष्ट्र द्रोही आतंकवादी तत्वो की तरफ से हमले का खतरा देश की सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा पूर्व समय से लगातार बताया जाता रहा है, और गांधी परिवार की सुरक्षा मे हुई चूक से इंदिरा गांधी जी, राजीव जी की जाने भी आतंकवादियो के द्वारा ली जा चुकी है, हम राष्ट्रहित मे गांधी परिवार की एस पी. जी सुरक्षा बहाल किये जाने की मांग केद्र सरकार से करते है , श्री प्रदीप माथुर जी पूर्व नेता कांग्रेस विधान मंडल दल उ प्र ने कहा कि भाजपा कि नरेंद्र मोदी जी कि नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गांधी परिवार की सुरक्षा को द्वेषपूर्ण सोच के साथ एस पी जी सुरक्षा हटा रही है, जिससै गांधी परिवार की जान की सुरक्षा खतरे मे आ गयी, अविलंब केंद्र सरकार को प्राथमिकता के साथ गांधी परिवार की सुरक्षा एस पी. जी बहाल कि जाये, हम केद्र सरकार की इस नफरत वैमनस्य की राजनीति फैसलो की निंदा करते हैं,
कार्यक्रम बैठक के मुख्य अतिथि श्री अमित सिह प्रदेश सचिव, उ प्र कांग्रेस कमेटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार की सुरक्षा बहाल केद्र सरकार के द्वारा हटाये जाने की तीखा विरोध करती है इस दौरान प्रमुख रुप से सर्व श्री श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिटटू जी, मोहन सिंह जी, विनेश सनवाल वाल्मीकि , विनोद शर्मा जी, पं महेद्र प्रताप गौतम, चै मोहन सिंह, शालू अग्रवाल , विक्रम वाल्मीकि जी, उमेश शर्मा दिनेश मौरय जी डा देवेंद्र ,तपेश गौतम, यादव नीलम कुलश्रेष्ठ ,विष्णु राजपूत विनोद खंडेलवाल, कीरती कौशिक राहुल अरोड़ा सिममी बेगम, देवेंद्र भटनागर, अजय कुमार, आशीष अग्रवाल, विश्वेद्र गुर्जर , राजकुमार तिवारी, अंकुश गौतम, विलाल अहमद निजामुददीन खान इरशाद खान, गुडडू कुरैशी, बाबी भारती, विपुल पाठक, दीपक मौरय, सहित अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी