BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा पहुंचने पर सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

मथुरा। सपा जिला कार्यालय नरसी विहार पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव का सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रेस वार्ता में धर्मेन्द्र यादव ने कहाकि किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं कर उत्पीड़न और शोषण मौजूदा सरकार में हो रहा है। समाजवादी लोहिया वाहिनी पूरे प्रदेश में जनता के लिए संघर्ष कर रही है।

आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं। भाजपा सरकार केवल नाम बदलने, खुदको अवार्ड देना और जनता को भ्रमित करना जानती है।

उसको उत्तर प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी बादल राज बंसल, जिला उपाध्यक्ष ध्रुव पांचाल, रामबाबू पंडा, तुलसीराम धनगर, महिला सभा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष  संदीप चौधरी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, नीटू चौधरी, गोल्डी भैया, राज पांडेय, राजेन्द्र फेरारी, ओमन पंडित, दिनेश प्रधान, रमेश कुशवाहा, गगन रावत, भरत उपाध्याय, अमर सिंह यादव, चौधरी तेजवीर सिंह प्रधान, सीमा करण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष बने डॉ.अवरार हुसैन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम  द्वारा समाजवादी पार्टी, महानगर मथुरा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमें महानगर अध्यक्ष के रूप में डॉ.अवरार हुसैन, महासचिव रवि यादव, उपाध्यक्ष श्याम मुरारी चौहान एवं अरुण दीक्षित बनाए गये। इस फैसले पर सभी समाजवादी काफी हर्षित हुए। सभी ने इन चारों को बधाई दी एवं स्वागत किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More