देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय रिजर्ब बैंक के दिषा निर्देशन में स्थापित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा द्वारा नाबार्ड द्वारा स्थापित घनिया किसान क्लब के द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा के वरिष्ठ सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किसानों को बताया कि आप बैंक सें जुड़कर अपनी आय दुगनी कर सकते हैं जिसमें बैक के माध्यम से ऋण लेकर अपना कार्य करें और अपनी आमदनी में वृद्वि कर सकते है। चतुर्वेदी ने विभिन्न योजनाओं जैसे केसीसी कार्ड, किसान क्लब, डेरी लोन, कृषक उत्पादक संगठन, स्वयं सहायता समूह ऋण, संयुक्त देयता समूह ऋण, मुख्यमंत्री खादी ग्रामोउद्योग योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। आप अपने गांव में कोई भी कार्य करना चाहंे तो आप खादीग्रामउद्योग योजना में एक लाख से दस लाख तक का लोन लेकर अपना कार्य कर सकते है। इस योजना में समय से पैसा भरने पर आपको कोई ब्याज नहीं देना। साथ ही डेरी क्लस्टर बनाकर आप अपना दूध ज्यादर रेट में बेच कसते है। पुशपालन के लिए डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अन्तर्गत पशु पालन के लिए किसान भाई अब सात लाख रूपये तक का ऋण ले सकते हैं जिसमें सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत व अनुसूचित जाति के किसान 33 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर डा. रविन्द्र राजपूत, अल्पेश, एफएलसी इंन्चार्ज अमित चतुर्वेदी व सैकड़ों की संख्या में गावं के गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभा के अन्त में ग्रामीणों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं व जिज्ञासाओं को सुनकर उनका निराकरण अधिकारीयों द्वारा किया गया।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
केबीसी के अगले सीजन की तैयारियां शुरू, बिग बी ने दी जानकारी
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ