देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं आध्यात्मिक धर्म गुरू देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के धार्मिक यूट्यूब चैनलों को हैकरों द्वारा हैक कर आपत्तिजनक कंटेट प्रसारित करने का मामला प्रकाश में आया है । संस्था की ओर से इसकी शिकायत सायबर क्राईम में दर्ज करायी गयी है।
वहीं टीम यूट्यूब को भी सूचना दी गयी है जिसके बाद तीन चैनलों को रिकवर कर लिया गया है। वहीं अभी दो चैनलों पर हैकरों का कब्जा है। इन आध्यात्मिक चैनलों से लाखों भक्त जुड़े हुये हैं। शिष्यगण संस्था को फोनकर जानकारी ले रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट, संस्थापक देवकीनंदन महाराज के कथा प्रसंगों एवं धार्मिक संदेश, प्रियाकान्तजू मंदिर एवं कथा कार्यक्रमों की न्यूज आदि का चैनलों से प्रसारण किया जाता है। इनसे 40 लाख से ज्यादा भक्त-शिष्य जुड़े हुये हैं ।
संस्था प्रबंधक गजेन्द्र सिंह के अनुसार शुक्रवार रात्रि को अज्ञात हैकरों ने इन चैनलों के नाम बदल कर हैक कर लिया। इन पर कई तरह का आपत्तिजनक कार्यक्रम लाईव दिखाए जा रहे थे। इसकी जानकारी संस्था को शनिवार सुबह हुई। यूट्यूब को रिर्पोट करने के बाद पांच में से तीन चैनल रिकवर हो गये हैं ।
संस्था सचिव विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज देश, धर्म एवं समाज हित के कार्यों एवं विचारों को प्रमुखता से सोशल मीडिया के माध्यम से रखते हैं। महाराज श्री की छवि को खराब करने एवं उनकी आवाज को रोकने के लिये तमिलनाडू एवं महाराष्ट्र के आसामाजिक तत्वों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है । इनमें कुछ चैनल यूट्यूब से सर्टिफाईड है । संस्था द्वारा इसकी शिकायत मथुरा पुलिस को दर्ज करायी गयी है ।













Related Items
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सुप्रीम कोर्ट ने केरल से कहा : नागरिकों की भलाई धार्मिक दबाव के आगे नहीं झुक सकती