देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना के मरीज जिस तेजी से सामने आ रहे हैं उस तेजी से कोरोना पाॅजिटिव सक्रिय केस बढ रहे हैं। जनपद में कोरोना सके सक्रिय केस 128 हो गये हैं, जबकि कोरोना मरीजों की संख्या का आंकडा 230 पर पहुंच गया है।
इससे कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे अस्पतालों पर भी दबाव बढने लगा है। अब तक कोरोना के 121 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद के हास्पीटल भी एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। नयति मेडिसिटी, विपिन नर्सिंग होम, दीप हाॅस्पीट, गोपीकृष्ण नर्सिंग होम, जिला चिकित्सालय में स्टाफ
कोरोना पाॅजिटिव मिल चुका है। हालांकि जनपदवासियों के लिए रहात की बात यह है कि दूसरे जनपदों की तुलना में मथुरा में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर हैं। नामी मेडिकल कालेज और हाॅस्पीटल हैं।
केडी मेडिकल कालेज ने कोरोना के मरीजों का इलाज करने का व्रत लिया है। कालेज के अस्पताल में वर्तमान में तीन दर्जन से ज्यादा कोरोना के मरीज भर्ती हैं और दो दर्जन मरीज इलाज करा कर कोरोना पर विजय हासिल कर चुके है। हाॅस्पीटल का दावा है कि यहां मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
कालेज के वाइस चेयरमेन पंकज अग्रवाल ने बतया कि एक पखवाड़े पूर्व उन्हें दिल्ली में कोरोना का संक्रमण हो गया था। उन्होंने मथुरा में केडी मेडिकल कालेज के अस्पताल में ही भर्ती होना उचित समझा। 14 दिन के उपचार के बाद वह सकुशल घर आ गए हैं।
अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें जीवन के अनुभव हुए हैं। इसके बाद उन्होंने सामर्थानुसार पीड़ित मानवता की सेवा करने का संकल्प किया है। अस्पताल के दरवाजे गरीब-अमीर सभी के लिए खुले हैं और सबके इलाज में कोई भी असावधानी नहीं बरती जा रही है। पंकज अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कालेज में चिकित्सकों, नर्स और अन्य सेवकों की कमी न होने से सभी मरीज संतुष्ट हैं।
मरीजों को शुद्ध भोजन, फल, चाय, बिस्कुट और काढ़ा दिया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इलाज करने वाले डाक्टर मरीज को दवा ही नहीं दे रहे बल्कि उनमे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर रहे है। इस सेवा का कोई भी मूल्य मरीज से नहीं लिया जा रहा। कालेज के चेयरमेन राम किशोर अग्रवाल स्वयं अस्पताल में किये जा रहे उपचार के प्रवंधन पर नजर बनाये हुए हैं।













Related Items
Over 2.50 crore corona vaccine doses administered in Gujarat so far -
Delhi govt further relaxes Corona restrictions in National Capital
Maharashtra govt to provide Rs. 5 lakh assistance to children who have lost their parents during Corona period