देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बरसाना में पहडी की चोटी पर बने विष्व विख्यात श्रीजी मंदिर तक उडन खटोला में पहुंचने का श्रद्धालुओं का समपा अब पूरा होने जा रहा है। बरसाना में श्रीजी के दरबार तक उडनखोटले से पहुंचाने की अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर योगी सरकार ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। करीब दो सौ मीटर लंबे रोप वे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शुरू होने पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को करीब एक करोड़ रुपये सालाना आमदनी होने की उम्मीद है।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू से होने से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में इस योजना को शिलान्यास किया था। जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की एनओसी हासिल करने में लंबा वक्त लगने से रोप-वे का निर्माण अब शुरू हो सका है। 200 मीटर लंबे इस रोप-वे का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा हो जाएगा।
ब्रह्मांचल पर्वत पर बने श्रीजी मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब साढ़े तीन सौ सीढ़ी चढ़कर जाना होता है। हालांकि होली और राधाष्टमी पर्व पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं।
निर्माण कार्य शुरू हो गया है और एक साल में रोप-वे बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण होने से बरसाना में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होगी।
नगेंद्र प्रताप, उप्र तीर्थ विकास परिषद के सीईओ व विप्रा उपाध्यक्ष













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य