देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा मनोनीत सभासदों को बुधवार को नगर पंचायत गोकुल कार्यालय में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में महावन के उपजिलाधिकारी जग प्रवेश ने सभासद नवल पाठक पुत्र विशंभर पाठक, चतुर्भुज दिवाकर पुत्र मुंशीलाल, शुभम सरदार पुत्र इंदु शर्मा को शपथ दिलाई।
गोकुल नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित ने बताया कि इनकी घोषणा लगभग दो महीना पहले हो गयी थी तब लॉकडाउन के चलते इनका शपथ ग्रहण नहीं हो सका था। मथुरा नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण हमने अपनी नगर पंचायत में भी सूक्ष्म शपथ ग्रहण करवाया था।
शासन की मंशा के अनुरूप हम नगर पंचायत में समस्त सभासदों के साथ विकास कार्यों को कराएंगे यह सभी सभासदों ने निर्णय लिया इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार अमित कुमार सभासद सुन्दर पटेल सभासद प्रतिनिधि दीपक सभासद लक्ष्मी देवी सभासद राम बेटी सभासद वृजमोहन सरदार सभासद विष्णु कांत सोनी प्रवीना तिवारी, प्रतिनिधि पति मनीष पुजारी सफाई नायक दिनेश कान्हा ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।













Related Items
Pushkar Singh Dhami to take oath as next Chief Minister of Uttarakhand today