BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एनसीसी को इलेक्टिव सब्जेक्ट की मान्यता

मथुरा। एनसीसी को छात्र अब इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में चुन सकेंगे। दूसरे विषयों की तरह एनसीसी पडने का भी लाभ छात्र छात्राओं को मिले सकेगा।
कार्यवाही कमान अधिकारी 10 यूपी बटालियन एनसीसी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एनसीसी को सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के अन्तर्गत एक अलग विषय के रूप में विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मान्यता दी है। अभी तक के प्रावधान के तहत स्कूल और काॅलेज में विद्यार्थियों को अलग से एनसीसी में नामांकन कराया जाता है और विभिन्न सर्टिफिकेट परीक्षाओं में उत्र्तीण होने के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसका कोई शैक्षिण योग्यता के रूप में लाभ नहीं मिलता। परन्तु अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के इस फैसले से विद्यार्थियों को एनसीसी को अपने पाठ्यक्रम में एक इलेक्टिव विषय के रूप में चयनित करने का अधिकार प्राप्त होगा। एनसीसी को 24 क्रेडिट के साथ इलेक्टिव विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, जो भी विद्यार्थी एनसीसी विषय को इलेक्टिव विषय लेकर पढ़ाई करेंगे उन्हें इसका लाभ मिलेगा। अधिकारी जानकारी के लिए डीजीएनसीसी की वेबसाइट उपलब्ध है और इसका पाठ्यक्रम या स्लेबस कैडेट कार्नर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More