BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : हत्या की गुत्थी सुलझी

मथुरा। 28 अगस्त को बरसाना के गांव हाथिया में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बडा खुलासा किया है। एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि  मुख्य आरोपी की पुलिस को अभी भी तलाष है। 28 अगस्त को हईक पुत्र अन्धू निवासी हाथिया थाना बरसाना ने ग्राम जानू से डीग रोड पर अपने पुत्र जमील पुत्र को गोली मार देने के का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें जुबैर पुत्र इज्जत, अरशद पुत्र इज्जत, शकील पुत्र इज्जत और मुवारिक पुत्र इज्जत निवासीगण ग्राम हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा को जनामजद किया था। पुलिस को शुरू से ही यह नामजदगी संदिग्ध लग रही थी ।
एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने घटना के खुलासे के लिए कड़े निर्देश देते हुए टीम का गठन किया। पुलिस ने 28 अगस्त को हुई घटना का खुलासा करते हुए मृतक जमील उर्फ जुल्ला पुत्र हईक व उसके अन्य चार साथी रफीक पुत्र गनी उस्मान, जुबैर उर्फ कोकिला पुत्र सद्दीक, अशरफ पुत्र बलिया ने टटलूबाजी के लिए उन्नाव के फौजी धर्मवीर पुत्र रामकिशोर व अनीश कुमार विश्वकर्मा पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासीगण मानपुर थाना बीघापुर उन्नाव को ओएलएक्स पर बुलट बाईक दिखाकर बेचने के लिए बुलाया था। फौजी धर्मवीर व अनीश कुमार विश्वकर्मा जब यहां पहुंचे तो पांचांे लोगों ने उन दोनों के साथ लूटपाट की। जिसपर फौजी धर्मवीर ने अपनी पिस्टल निकाल कर चार फायर किए जिसमें 2 गोली मृतक जमील को लगीं तथा तीसरी गोली वासिफ उर्फ वासिव को लगी तथा चैथी गोली रफीक पुत्र गनीउस्मान को लगी। मृतक जमील गोली लगने से वहीं गिर गया तथा बाकी सभी वहां से फरार हो गए। परन्तू गांव व आसपास के लोगों ने नामजद व्यक्तियों के द्वारा घटना नहीं किये जोन तथा बाहर से आयी पार्टी द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही। इस पर गहनता से विवेचना की गयी तो नामजद जुबैर, अरशद, शकील और मुबारिक की नामजदगी गलत पायी गयी। इसके बाद फौजी धर्मवीर  और अनीश कुमार विश्वकर्मा का नाम प्रकाश में आया। रविवार को अभियुक्त अनीश कुमार विश्वकर्मा पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मानपुर थाना बीघापुर उन्नाव को करीब आठ बजे  नया बस स्टैण्ड मथुरा से गिरफ्तार किया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More