BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है : नरेश टिकैत

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं। आने वाले समय में मोदी सरकार की हठधर्मिता ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के किसान भी अब अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। यह बात किसान नेता नरेश टिकैत ने बाराबंकी में आयोजित किसान महा पंचायत में जाने के दौरान मथुरा में भाकियू के कार्यालय पर कही। यहां उनका भाकियू के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर, महावन तहसील अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह, चैधरी लेखराज सिंह, गोपाल पांडे, खुशी पहलवान सहित सभी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि इस समय केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों पर जबरन यह कानून लादना चाह रही है। वह किसानों की आवाज को दबाना चाह रही है। इसलिए भाकियू द्वारा उत्तरप्रदेश में जगह-जगह किसान महा पंचायत की जा रही हैं। आने वाले समय में यूपी का ही नहीं देश के अन्य राज्यों का भी किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More