देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगे लाॅकडाउन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजन (मनरेगा) के तहत गोवर्धन ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद किए निर्माण कार्याे को पुनः शुरू कर दिया है। इससें बेरोजगार हुए श्रमिकों को संबल मिला है। गौरतलब है कि मनरेगा कार्य को लाॅकडाउन में बंद कर दिया था। लेकिन सरकार ने नए नियमों के तहत इसे पुनः शुरू करने की अनुमति दी है।
इसके तहत ग्राम पंचायत नैनूपट्टी में संपर्क मार्गो को जोड़ने का कार्य शुरू करा दिया गया है। ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के करीब आधा दर्जन कार्यो में सैकड़ों श्रमिक को प्रतिदिन रोजगार दिया जा रहा है। इस दौरान नगला जंगली से सैंदा मार्ग तक 700 मीटर, नगला अक्खा में गांव से बाबा कढे़रा सिंह धर्मशाला तक करीब 800 मीटर, डोमपुरा में गांव से गोवर्धन डेªन नाला तक करीब 500 मीटर कार्य मनरेगा के श्रमिकों द्वारा कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान कमलेश देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा कार्यो में श्रमिकों से सोशल डिस्टेसिंग की पालना करवाई जा रही है।
श्रमिकों को कार्यस्थल पर छाया, पानी सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है। लाॅकडाउन के चलते बंद किए गये कार्यो को शुरू के दौरान प्रधान प्रतिनिधि तेजवीर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी लतेश शर्मा, रोजगार सेवक सतपाल सिंह आदि ने निरीक्षण किया।













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है