BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पदयात्रा में विधायक ने दिया स्वच्छता का संदेश

मथुरा। विधायक कारिंदा सिंह ने महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष में गुरुवार को 10 किमी की पदयात्रा कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का निवेदन किया। विधायक का काफिला जैंत से शुरू हुआ व बड़ी आटस, गोंदा आटस, नगला कीकी, सुनरख होते हुए वृंदावन रोड पर सम्पन्न हुआ। इस बीच कार्यकर्ता स्वच्छता के नारे लगा रहे थे। विधायक ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए कहा कि अपने घर के आसपास और गांव-गलियों की साफ सफाई का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान विधायक कारिंदा सिंह ने कई जगह गांवों में रुककर ग्रामीणों को सरकार की नीति रीति से अवगत कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार ने कहा कि योगी सरकार ही ऐसी सरकार है जिसमें जनप्रतिनिधि पैदल यात्रा कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं व सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करवरहे हैं। महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जिले को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त कराना है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More