BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : रालोद ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के जनपद में कोरोना संकट काल का तीन माह का बिजली का बिल मांफ किये जाने की मांग जोर पकड रही है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, रालोद, भारतीय किसान यूनियन,  जन सहयोग समूह आदि राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन आंदोलनरत हैं।


जनपद में करीब 45 करोड का बिजली का बिल हर महीने जमा होता है। 75 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित रूप से बिल जमा करते हैं। लाॅकडाउन के दौरान करीब 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही बिल जाम किया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिल जमा ही नहीं किया है। विभाग के अनुशार ग्रामीण क्षेत्र में दो प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही बिल जमा किया है।


मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष रामरसरसपाल पौनियां के नेतृत्व रालोद कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के सभी वर्गों के किसानों को तत्काल प्रभाव से किसानों को राहत पैकेज के रूप में बीस हजार रुपये प्रति किसान दिये जाएं। किसानों के ट्यूबेल बिल व घरेलू बिजली बिल तीन माह तक पूर्णतः माफ किये जाएं तथा शिक्षण संस्थानों की छह माह की पूर्णतः स्कूल फीस माफ की जाए आदि मुद्दों को उठाया गया है।


इस दौरान कु. नरेंद्र सिंह, अनूप चैधरी, डॉ अशोक अग्रवाल, राजपाल सिंह भरंगर, ठा अतुल सिसौदिया, ठा यदुवीर सिसौदिया, दिलीप चैधरी, विवेक देशवार, शीशपाल प्रधान, धर्मवीर नौहवार, हरवीर चैधरी, मोतीराम बौद्ध, तेजपाल सिंह तोमर, तौफीक आढ़ती, गौरव मलिक, सतीश चैधरी, सीएम चैधरी,  नारायण सिंह विप्लवी, लक्ष्मण सिंह, विकास गोधर, रामवीर फौजदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन किसानों के मुद्दों को लगातार उठा रही है। भाकियू महानगर इकाई ने तीन माह के बिजली बिल मांफ किये जाने को लेकर प्रदेर्शन किया।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More