BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में मथुरा में प्रदर्शन

मथुरा। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में मथुरा में सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। शहर के डीगगेट पर आंबेडकर की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन करते हुए 36 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा है।
डीग गेट चैकी क्षेत्र में दिन भर गहमा गहमी रही। जैसे ही प्रशासन को भनक लगी कि कुछ लोग डीगेट चैराहे पर नागरिकता संशोधन बिल को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अधिकारी मौके की तरफ दौड पडे। हालांकि पहले से ही जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर चुका था। मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी कर दी गई थी। इस लिए किसी भी स्टूडेंट मूवमेंट की संभावना कम थी। सुबह से पुलिस और पीएसी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। मिश्रित आबादी में खुफिया विभाग की नजरें रहीं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन को श्रदालुओं को कड़ी तलाशी से गुजरना पड़ा। डीएम और एसएसपी ने डीगगेट चैकी पर डेरा डाले रखा। दोपहर तक माहौल शांत बना रहा और पुलिस की चैकसी बरकरार बनी रही। एसएसपी शलभ माथुर ने विगत रात को ही पुलिस को पूरी तरह सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राकेश कुमार, थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और कार्यवाहक थाना सदर बाजार प्रभारी सरिता द्विवेदी आदि अफसरों ने पैदल गश्त करके पूरी निगाहबानी रखी। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग शांति पूर्ण तरीके से आये हैं। ये समूह में नहीं आये हैं। लोगों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। जोन सैक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। पूरे जनपद में कहीं किसी भी तरह की ला एण्ड आडर की समस्या नहीं है। करीब 20 से 25 लोग हैं जिनमें से कुछ महिलाएं भी हैं। इन्हें डिटेक्ट किया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एसपी सिटी ओषक मीणा

जन्मभूमि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकी
मथुरा जनपद समेत शहर के चैराहे और तिराहे पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। वहीं कड़ी तलाशी से कृष्ण भक्त गुजरे। जनपद के प्रमुख मंदिरों और स्थलों के पास पुलिस चैकसी सुबह से बनी रही।
 
सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जनपद में सेक्टर और जाून व्यवस्था लागू कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जनपद में पूरी तरह से माहौल सौहार्दपूर्ण है। किसी तरह की कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है और शांति का माहौल है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। करीब 22 से 25 लोगों की स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी है।
-अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More