BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना से बचाव हेतु बांटे गए मास्क व सैनिटाइजर

मथुरा। नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति ब समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में एम आर ग्रुप द्वारा संचालित सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वधान में शहर के हृदय स्थल होली गेट पर मास्क व सैनिटाइजर वितरण हेतु कैंप लगाया गया ।


इस कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा  फीता काटने के बाद सभी को मास्क व सैनिटाइजर देकर शुरू किया । इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा निशुल्क मास्क व सैनिटाइजर वितरण कैंप की सराहना करते हुए कहा कि  सुनील अग्रवाल  द्वारा राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है ।उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आगे भी वह इसी तरह के रचनात्मक कार्यों को करते रहेंगे ।


एसडीएम सदर क्रांति शेखर ने एम आर ग्रुप द्वारा लगाए गए कैंप की सराहना करते हुए कहा कि जब से वह आए हैं तभी से देख रहे हैं कि यह ग्रुप किसी भी तरह की आपदा हो या समाज सेवा में सबसे आगे रहता हैं। उन्होंने ग्रुप के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह और आगे बढ़े और समाज सेवा के कार्य करते रहे ।


सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने भी एम.आर ग्रुप द्वारा सैनिटाइजर व मास्क वितरण किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इस वक्त कोरोना महामारी चल रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाना जरूरी है उन्होंने मास्क व सैनिटाइजर बांटे जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है उन्होंने लोगों से मास्क व सैनिटाइजर के अलावा दो गज की दूरी का पालन करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर एम आर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमुख उद्योगपति सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनके पिताजी श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल के द्वारा दिखाए गए मार्ग तथा पिताजी के नाम को सजीव रखने हेतु इस ट्रस्ट का गठन किया गया है और समाज एवं धर्म के कार्यों को करने के लिए वह कटिबद्ध है इसी क्रम में गौ सेवा बंदर सेवा चिकित्सा सेवा आदि अन्य विभिन्न प्रकार की सेवाएं अनवरत जारी हैं इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट के सौजन्य से ब्रज वासियों पत्रकार बंधुओं अधिवक्ताओं और गरीब मजदूर वर्ग को कोरोना संक्रमण के बचाव एवं जागरूक करने हेतु हजारों मास एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं और यह कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा तब तक इस जनपद से कोरोना खत्म नहीं हो जाता।


इस मौके पर एसपी सिटी एमपी सिंह ,एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव, सीओ सिटी वरुण कुमार, सीओ ट्रैफिक एनपी सिंह, के अलावा जीएलए के सीईओ नीरज अग्रवाल स्वीटी सुपारी परिवार के कन्हैया लाल अग्रवाल विवेक,दीपक ,सचिन, गौरव सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग व अधिकारी मौजूद रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More