देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बुधवार को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज एवं प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश रविदत्त मिश्रा का मथुरा आगमन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज का ब्रजप्रांत अध्यक्ष नवीन सोनी के नेतृत्व में मथुरा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री रजनी शर्मा, विपुल पारीक, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सुनीता उपाध्याय, राधाबल्भ सेन, ललित अग्रवाल, जिला मंत्री राकेश शर्मा रिंकू, जितेंद्र अग्रवाल ने साफा बांधकर एवं दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार भी भेंट की।
राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज द्वारा एक परिवार के मुखिया के रूप में संगठन से संबंधित संगठन की उत्पत्ति, उसकी कार्यप्रणाली एवं संगठन के द्वारा कैसे विभिन्न योजनाओं के द्वारा मानवीय हितों को समझते हुए अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है इस पर गहनता से अपने विचार रखे।
इस दौरान ब्रजप्रान्त अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि उनकी टीम द्वारा जल्द ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरांे के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान ब्रज प्रांत अध्यक्ष नवीन सोनी, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री रजनी शर्मा, विपुल पारीक, जिला उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल ,जितेंद्र अग्रवाल, सुनीता उपाध्याय, राधावल्लभ सेन ,राकेश शर्मा , गणेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी