देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। टैट परीक्षा और खराब मौसम ने ऐसा जाल बुला कि जनजीव ही अस्तव्यस्त हो गया। शहर के अंदर से लेकर बाहर तक हर ओर जाम से लोग जूझते रहे। जाम में एम्बूलेंस फंस जाने से एक मासूम की मौत हो गई तो कई परीक्षार्थियों की परीक्षा ही छूट गई।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार सुबह शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए स्कूलों में अवकाश करने के निर्देश के बाद भी तमाम कांवेंट स्कूल खुले रहे। साथ ही कार्य दिवस होने से भीषण जाम लग गया।
कई परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना था। लेकिन कई परीक्षार्थी समय से नहीं पहुंच सके। इसके चलते दर्जनों अभ्यर्थी पहली पाली की परीक्षा देने से वंचित रह गए।
छात्रों ने कहा कि रास्ते में लगे जाम के चलते वे समय से नहीं पहुंच सके। यूपी टीईटी की पहली पाली की परीक्षा देने के लिए मथुरा में सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंचे। मथुरा जिले में बुधवार को आयोजित टीईटी के लिए मथुरा-वृंदावन सहित 36 परीक्षा केंद्रों को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ दो पर्यवेक्षक और एक शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौजूद रहे साथ ही प्रत्येक केंद्र के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए।
यहां हुई परीक्षा
प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली के दौरान 18816 परीक्षार्थी 36 केंद्रों पर परीक्षा दी। वहीं जूनियर स्तर के लिए द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा 18 केंद्रों पर हुई। इसमें 9264 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा व्यवस्था में नकल पर निगाह रखने के लिए छह सचल दस्तों का भी गठन किया गया।
जाम ने छीनी मासूम की जिंदगी
मथुरा में बुधवार को भीषण जाम ने एक मासूम से उसकी सांसें छीन लीं। एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला और ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।
यूपी टीईटी परीक्षा के चलते पुलिस-प्रशासन यातायात व्यवस्था को संभाल नहीं सका और सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गोवर्धन कस्बा के गोरिया मठ क्षेत्र निवासी अनमोल की ढाई वर्षीय पुत्री हेमा बीमार थी। घरवाले उसे उपचार के लिए गोवर्धन से मथुरा के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से ला रहे थे। मथुरा और गोवर्धन के बीच सड़कों पर लगे जाम के चलते एंबुलेंस रास्ते में ही फंसी रह गई। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण हेमा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार बच्ची की मौत से सदमे में हैं।













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?