BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर हुए विधिव कार्यक्रम

मथुरा। संत  शिरोमणि रविदास की जयंती की जयंती पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी ने संत रविदास के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए छात्रों से उनके सन्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि सतगुरु रविदास जी भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता, भाईचारा पर जोर दिया। हिंदी प्रवक्ता एवं आशुकवि प्रेम सरोज मौर्य ने कहा की प्रारम्भ से ही रविदास जी बहुत परोपकारी तथा दयालु थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। उन्होंने काव्य पाठ प्रस्तुत कर छात्रों की वाह वाही लूटी।
कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से भी संत शिरोमणि रविदास को एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने उनका संस्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात-पात के अंत के लिए काम किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, श्री प्रेम सरोज मौर्य, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, मनोज गौतम, अनिल कुमार, रेनू देशवार, कु. सोनम राठौर, श्रीमती वंदना चतुर्वेदी एवं श्रीमती गुंजन चतुर्वेदी सहित स्टाफ के सभी लोग उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More