BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा : दोस्ती कर किया बच्चे का अपहरण

मथुरा। चैबिया पाडा से अपहरण हुए बच्चे को पुलिस ने शकुषल बरामद कर लिया है। हालांकि इससे पहले पुलिस को काफी मषक्कत करनी पडी। पुलिस से खुद को घिरा देख अपरहणकर्ता एक हाथ मंें बच्चे का हाथ थाम कर तलवार लहराते हुए भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस के भी हाथपांव फूल गये। हालांकि पुलिस ने बाद में एक दबोच लिया। 5 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपरहण की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृत की सकुशल बरामदगी की है।
रविवार को ही  विजय कुमार चतुर्वेदी पुत्र स्व. श्रीचन्द्र चतुर्वेदी निवासी अशोक बिहार कालोनी थान सदर  बाजार जनपद ने उनके पुत्र अभिषेक चतुर्वेदी के घर से गायब होने तथा फिरौती के एवज में अपहरणकर्ताआंे द्वारा 5 लाख रूपये मांगने व न देने की दशा में हत्या कर देने के सम्बन्ध में मुकद्दमा दर्ज कराया था। धटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया । एसएसपी शलभ माथुर ने मामले को गंभरता से लिया और सीओ के नेतृत्व में दो  टीमें गठित की गयीं। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने अपहरणकर्ताआंे का लगातार पीछा किया। पुलिस टीम ग्राम पचावर पहुंची तो एक सफेद रंग की एचआर 51 एक्स 5200 नम्बर की सैन्ट्रो कार पुलिस को देखकर भागी। आगे से आगे से पीआरवी की गाडी आ रही थी। अपने को फंसा देखकर अपहरणकर्ता गाड़ी से उतर कर भागने लगे। एक अभियुक्ता ने एक लड़के का हाथ पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी द्वारा एक अभियुक्त को जिसने लड़के को पकड़ा हुआ था इसने  बांये हाथ से लड़के को पकड़ा हुआ। इस व्यक्ति ने दूसरे हाथ में तलवार ले रखी थी।  करीब 1.45 पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने अभिषेक को अपने कब्जे में ले लिया। अभिषेक ने बताया कि पकडे गये अभियुक्त और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया था। ये लोग मेरे घरवालों से फोन पर पांच लाख रूपये मांग रहे थे।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम सचिन तोमर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अवैरनी थाना बल्देव बताया है। उसके अन्य साथी सुरजीत सिंह, वीरू उर्फ बीके व चन्दू अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। अपह्रत अभिषेक ने बताया कि मेरी ग्राइन्डर एप के माध्यम से चन्दू नामक लड़के से दोस्ती हुई थी। उसी ने मुझे  दिनांक शनिवार को मिलने के लिये शाम 6.30 बजे टैंक चैराहे पर बुलाया था। जहां एक बाइक पर अपने साथी सुरजीत सिंह के साथ आया तथा मुझे बाइक पर बिठाकर हाईवे प्लाजा के पास सुनसान स्थान पर ले गया। चन्दू मेरे साथ खड़ा रहा सुरजीत बाइक लेकर चला गया और कुछ देर बाद सुरजीत सैन्ट्रो कार लेकर आया जिसमें सुरजीत के अलावा दो अन्य अभियुक्त बैठे हुए थे। चन्दू ने बताया कि यह सचिन तोमर व वीरू है। हम उस कार में बैठ गये। कार मैं बैठने के बाद ये लोग गोवर्धन चैराहे से आगे नगला बोहरा ले गये वहां जंगल में खड़ा कर मुझे थप्पड़ मारे तथा कहाकि हमने तुम्हारा अपहरण कर लिया है अपने घर वालों से फोन करके 5 लाख रूपये मंगाओ नहीं तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। फिर इन लोगो ने मेरी मम्मी से बात कराई इन लोगों ने यह भी कहा था कि यह बात पुलिस को नही बताना नहीं तो हम इसको जान से मार देंगे। फिर ये लोग घुमाते हुये मुझे यहां तक ले आये। बीच बीच में यह मेरे घरवालों से फिरौती की बात भी करते रहे ।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More