BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

JEE ADVANCED 2017: रिजल्ट घोषित, JEEADV.AC.IN पर देखें

JEE ADVANCED 2017: रिजल्ट घोषित, JEEADV.AC.IN पर देखेंनई दिल्ली । संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2017 का रिजल्ट आज 10 बजे घोषित हो गया है। आईआईटी में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस आयोजित की जाती है। जेईई एडवांस परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जारी किया गया। एडवांस की पेपर वन और टू की परीक्षा में इस साल 2.21 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम घोषित के बाद सफल उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार ऑल इंण्यिा रैंक (एआईआर) ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

इसी के आधार पर 22 आइआइटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। पेपर वन और टू में शामिल अभ्यर्थियों को ही ऑल इंडिया रैंक की सूची में शामिल किया जाएगा। रैंक सूची में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषयों में न्यूनतम 10 फीसद और कुल अंकों का 35 फीसद अंक अनिवार्य है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग और नॉन क्रिमी लेयर रैंक के लिए यह नौ और 31.5 फीसद है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य दिव्यांग रैंक के लिए हर विषय में पांच फीसद अंक और कुल अंकों का 17.5 फीसद अंक जरूरी है। 

आइआइटी के सूत्रों के अनुसार इस साल जेईई एडवांस में सूबे के लगभग 20 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बिहार गुवाहाटी जोन में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गणित और फिजिकस का पेपर सूबे के परीक्षार्थियों के अनुकूल रहा है। इस कारण रिजल्ट बेहतर होने की संभावना है। गुवाहाटी जोन में टॉप-10 में सूबे के आधे से अधिक परीक्षार्थी के रहने की संभावना है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More