देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreआगामी 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप की तैयारियां तेजी पर हैं। इस कड़ी में 10 देशों ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। 2021 विश्वकप का आयोजन ओमान में किया जायेगा तथा इसके कुछ मैच दुबई और अबु धाबी में भी खेले जायेंगे। हर टीम ने पिच की स्थिति और ओमान की परिस्थितियों को देखते हुए अच्छा संतुलन बैठाने की कोशिश की है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 17 अक्टूबर को ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जायेगा।
1) न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया था, जो टीम के साथ यात्रा करेंगे, लेकिन उन्हें केवल किसी खिलाड़ी के चोट के लगने के बाद उनको टीम में शामिल किया जाएगा। टीम की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे।
स्क्वाड
केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमिसन, डैरिल मिचेल, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मार्क चैंपमैन, डेवोन कोन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।
2) भारत की टीम
भारत ने अपनी टीम में युवा और अनुभवी दोनों खिलाड़ियों का संतुलन बना के रखा है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नजर आएंगे। इस टीम में वर्ष 2017 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले आर. अश्विन को मौका मिला है। टीम के लिए श्रेयश अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।
स्क्वाड
विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, राहुल चाहर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती
3) दक्षिण अफ्रीका की टीम
दक्षिण अफ्रीका की टीम की जिम्मेदारी ओपनर तेंबा बवूमा के हाथों में होगी। सीनियर खिलाडियों के तौर पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर होंगे। गेंदबाजी में कगीसो रबादा की अगुवाई में पेस अटैक की जिम्मेदारी लुंगी एंगिडी और एनरिच नौखिया के कन्धों पर होगी। इस टीम में भी तीन स्पिनर्स को शामिल किया गया है। टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जार्ज लिंडे, एंडिले फेलुकवायो और लिजाड विलियम्स को शामिल किया गया है।
स्क्वाड
तेंबा बवूमा (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, बिजोर्न फोरट्विन, रेजा हेनड्रिक्स, एलेन मार्करम, केशव महाराज, क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), ड्वेन प्रीटोरस, कगीसो रबादा, डेविड मिलर, मुलडर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नौखिया, तबरेज शमसी, और वान डेर डुसेन
4) ऑस्ट्रेलिया की टीम
अपनी 15 सदस्यीय टीम में ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश की है। इस टीम में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई है, जबकि रिजर्व खिलाडियों के तौर पर टीम में डैन क्रिस्टियन, नाथन एलिस और डेनियल सैम्स को शामिल किया गया है।
स्क्वाड
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, एश्टन एगर, केन रिचर्डसन, मिशेल स्वीपसन, मैथ्यू वेड और एडम जाम्पा
5) इंग्लैंड की टीम
इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम में टाइमल मिल्स और डेविड विली की वापसी हुई है। टीम में आदिल रशीद के रूप में सिर्फ एक ही स्पिनर शामिल है। रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर टॉम करन, लियाम डॉसन और जेम्स विंस को शामिल किया गया है।
स्क्वाड
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरेस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल रशीद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, सैम करन, क्रिस जॉर्डन और लियाम लिविंगस्टोन
6) पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टीम की कप्तानी बाबर आजम को दी गई है। पीसीबी ने हालांकि युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। इमाद वसीम, आसिफ अली और खुशदिल शाह को टीम में जगह मिली है, जबकि रिजर्व खिलाडियों के तौर पर टीम में उस्मान कादिर, फखर जमां और शहनवाज धनी को शामिल किया गया है।
स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब नदीम, मोहम्मद हफीज, शाहिन अफरीदी, राउफ, आसिफ अली, आजम खान, इमाद, खुशदिल, हसनेन, रिजवान, नवाज, वसीम और शोएब
7) बांग्लादेश की टीम
महमूदुल्लाह को बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में शाकिब अल हसन जैसा दिग्गज ऑल राउंडर शामिल है। इसके अलावा रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रुबेल हुसैन और अमीनुल इस्लाम बिप्लोबी को शामिल किया गया है।
स्क्वाड
महमूदुल्लाह (कप्तान), मुस्तफिजुर रहीम, तस्किन अहमद, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद नैम, नुरुल हसन सोहन, शमीम हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, लिटन कुमार दास, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन और नसुम अहमद
8) पापुआ न्यू गिनी की टीम
असद वाला की अगुवाई वाली पापुआ न्यू गिनी में जे गार्डनर, जे किला, के. वागी मोरिया को शामिल किया गया है, जबकि टीम में किसी रिजर्व खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।
स्क्वाड
असद वाला (कप्तान), जे गार्डनर, जे किला, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), के. वागी मोरिया, चार्ल्स अमिनी, हीरी हिरी, नॉर्मन वनुआ, सेसे बाउ, साइमन अताई, टोनी उरा, चाड सोपर, लेगा सियाका, डेमियन रावू, नोसैना पोकाना और गौड़ी टोका
9) आयरलैंड की टीम
एंड्रयू बालबर्नी की अगुवाई वाली आयरलैंड में पिंच हिटर्स की भारी भरमार है। टीम में केविन ओ’ब्रायन, नील रॉक, सिमी सिंह और पॉल स्टर्लिंग को शामिल किया गया है। टीम में कोई रिजर्व खिलाड़ी शामिल नहीं है।
स्क्वाड
एंड्रयू बालबर्नी (c), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकेट, ग्राहम कैनेडी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, केविन ओ’ब्रायन, नील रॉक, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग
10) ओमान की टीम
ओमान की टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की कमान जीशान मकसूद के हाथों में होगी। टीम में फय्याज बट और खुर्रम खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस टीम में भी कोई रिजर्व खिलाड़ी शामिल नहीं है।
स्क्वाड
जीशान मकसूद (कप्तान), खावर अली, मोहम्मद नईम, अयान खान, सूरज कुमार, आकिब इलियास, जतिंदर सिंह, संदीप गौड, नेस्टर धाम्बा, कलीमुल्लाह, बिलाल खान, नसीम ख़ुशी, सुफ्यान मेहमूद, फय्याज बट, खुर्रम खान।













Related Items
टी-20 विश्वकप: जब पाकिस्तान को हराकर भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन