देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। खेती के साथ साथ खेती से जुडे कई ऐसे काम हैं जिन्हें अपना कर किसान अपनी आय को दो गुना कर सकते हैं। सिंडिकेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ने ब्लंाक के जुनसूटी गांव में एक दिवसीय ग्रामीण जागरूकता अभिवृद्वि कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा के वरिष्ठ सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किसानों को बताया कि आप बैंक सें जुड़कर अपनी आय दुगनी कर सकते हैं जिसमें बैक के माध्यम से ऋण लेकर अपना कार्य करें और अपनी आमदनी में वृद्वि कर सकते है। चतुर्वेदी ने विभिन्न योजनाओं जैसे केसीसी कार्ड, किसान क्लब, डेरी लोन, कृशक उत्पादक
संगठन, स्वयं सहायता समूह ऋण, संयुक्त देयता समूह ऋण, मुख्यमंत्री खादी ग्रामोउद्योग योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही ग्रामीणों को फसल बीमा की विस्तृत जाकनारी दी कि अब न्यू इंडिया एन्षोरेष कंम्पनी के द्वारा फसल का बीमा किया जा रहा फसल खराब होने पर उसके कार्यालय या उनके नम्बर पर अपनी षिकायत दर्ज कराए। जिस फसल के लिए बीमा कराया है उसी फसल को अपने फसल में बोए । केसीसी के साथ अब किसान भाई अब पषुपालन के लिए लोन ले सकते हैं जिसमें गाया, भैंस, बकरी, मत्स्य पालन के लिए ऋण आवेदन कर सकते है। साथ ही डेरी क्लस्टर बनाकर आप अपना दूध अधिक रेट में बेच सकते है। पुषपालन के लिए डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अन्तर्गत पषु पालन के लिए किसान अब सात लाख रूपये तक का ऋण ले सकते हैं। जिसमें सामान्य वर्ग को 25 प्रतिषत व अनुसूचित जाति के किसान 33 प्रतिषत की छूट का लाभ उठा सकते हैं । नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक सर्वेष गुप्ता ने किसानों को नाबार्ड के कार्यो को जानकारी दी।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक अनिल कुमार गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड सर्वेष गुप्ता, एफएलसी इंन्चार्ज अमित चतुर्वेदी ,क्षेत्रीय कार्यालय के विरेन्द्र कुमार वर्मा जी, षाखा प्रबन्धक, एएमआरडी, व अन्य बैंक कर्मचारी व सैकड़ों की संख्या में गावं के गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभा के अन्त में ग्रामीणों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं व जिज्ञासाओं को सुनकर उनका निराकरण अधिकारीयों द्वारा किया गया।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
नए उत्तर प्रदेश में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : CM योगी