देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज में विद्यालय के पुरातन छात्र परिषद की ओर से आयोजित शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु अभिवृद्धि कार्यशाला आयोजित की गयी।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा’. मुकेश अग्रवाल थे। उन्होंने शिक्षक को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण मनोयोग तथा प्रसन्नचित होकर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संकल्प लिया कि सम्पूर्ण आगरा मण्डल के प्रतिभावान शिक्षकों को प्रेदश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत कराया जायेगा। उन्होनें पुरातन छात्र परिषद की ओर से शिक्षा गुणवत्ता अभिवृद्धि की कार्यशाला को आयोजित करने की पहल की प्रशंसा की। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता अयोध्या प्रसाद अग्रवाल ने की। अध्यक्ष के रुप में विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मां जन्म देती है, किन्तु शिक्षक जीवन देता है। आज की विषम परिस्थितियों में भी शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी कर रहा है। उन्होंने शिक्षको से शिक्षक शब्द की सार्थकता सिद्ध करने की अपील करते हुए शिक्षार्थी के सर्वांगीण विकास हेतु अथक परिश्रम करने का आग्रह किया। कार्यशाला का संचालन कार्यशाला के आयोजक अजय अग्रवाल ने किया उनका सहयोग नरेश बर्मन एवं रमेश अग्रवाल ने किया।
प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने शिक्षा के वर्तमान परिवेश के लिए सरकार की नीतियों सुधार की आवष्यकता पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने अभिभावकों द्वारा छात्रों के प्रति बेरुखी एवं व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर एनएसएस0 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि का एनएसएस क्लेप बजाकर स्वागत किया। कार्यशाला को डा. एसपी शर्मा, शिक्षक गोविन्द शरण गौतम तथा डा.बृज भूषण चैहान ने भी सम्बोधित किया।
अन्त में विद्यालय के मनीष अग्रवल ने धन्यवाद दिया। कार्यशाला से पूर्व संयुक्त षिक्षा निदेशक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों का निरीक्षण किया एवं एनसीसी की परेड का भी निरीक्षण कर छात्रों की प्रशंसा की।
चम्पा अग्रवाल अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर रंगोली बनाई गयी। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डा मुकेश
अग्रवाल थे। कार्यक्रम का शुंभारम्भ एनएसएस के लक्ष्य गीत उठें समाज के लिए उठें से हुआ। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न रंगोली सजाकर अतिथियों की भरपूर प्रशंसा बिटोरी जिसमें सबसे आकर्षण का केन्द्र एनएसएस लोगो का रहा। प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने स्वयंसेवक दिवस की छात्र-छात्राओं को बधाई दी और समाज सेवा कर देश की उन्नति में भरपूर योगदान करने का आव्हान किया। स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि का एनएसएस क्लेप बजाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर छात्रों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उददेश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश सेवा का सबसे उपयुक्त मंच है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज