BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कस्बा में चला किन्नरों के दो गुटों का हाई बोल्टेज ड्रामा

सौंख। कस्बा में पिछले कई दिनों से चल रहेबधाई के नेग को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिंड गये। और चैकी परिसर में काफी देर तक हाई बोल्टेज ड्रामा चला। लोगों ने जयकारे लागना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला का शांत करा दिया।


मंगलवार को पिछले कई दिनों से बधाई के नेग को लेकर किन्नर कजरीबाई और सिमरन बाई के गुटों के बीच चल रहा विवाद गणमान्य लोग और पुलिस ने शांत कराया। जानकारी के अनुसार कस्बा में मथुरा की सिमरन बाई अपने किन्नरों के साथ कई बार बधाई का नेग लेकर चली गई।

इसकी भनक जब कजरीबाई को लगी तो वह कस्बा पहुंच गई। और बधाई के नेगों की जानकारी की। इस दौरान किन्नरों के दोनों गुटांे द्वारा मुख्य बैंक चैराहा पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद कजरीबाई ने क्षेत्र का मालिक होने के कागजात प्रस्तुत किये। लोगों ने इसका खूब लुप्त उठाया। कस्बा के लोगों ने कजरीबाई के पक्ष में जयकारे लागने लगे। इसे देख मथुरा की सिमरन गुट अपने साथियों समेत वापिस लौट गई।

बाद में गणमान्य लोगों ने कजरीबाई को बधाई का नेग देने की बात कही। किन्नर कजरीबाई का कहना है कि जो किन्नर भाई अपना हक जमा रहे है उनके द्वारा मुझे कई वर्षो पूर्व कागजी कार्यवाही कर सौंप दिया गया था। मैने थाना मगोर्रा में अपनी सुरक्षा को लेकर तहरीर दी है। चैकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किन्नरों के दो गुटों में आपसी विवाद था। गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों की सुनकर फैसला करा दिया गया है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More