BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरियाणा में 1.60 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम ,खुद की मौत का रचा ड्रामा, गांव के युवक की हत्या कि

हिसार। हरियाणा के हांसी में एक कारोबारी ने 1.60 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम लेने के लिए खुद की हत्या की साजिश रची थी। खुद को मरा घोषित करने के लिए उसने शहर के ही एक युवक को पहले कार में शराब पिलाई, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी कार को आग लगा दी। यह खुलासा आरोपी राममेहर ने पुलिस पूछताछ में किया है। राममेहर को छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें एक व्यापारी ने अपने बीमा की रकम हड़पने के लिए अपनी मौत की ही कहानी रच दी। कहानी इसलिए बनाई, जिससे वह कर्जदारों से छुटकारा पा सके और अपने बीमे के 1 करोड़ 60 लाख रुपये हड़प सके।
पुलिस के मुताबिक एक कारोबारी का शव जली हुई कार में मिला था, इस व्यापारी का नाम राममेहर था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि राममेहर ने फोन करके कहा था कि मेरी जान खतरे में है और बाइक सवार लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद कार से जला हुआ कंकाल मिला। लेकिन इस वारदात के बाद राममेहर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिंदा मिला। इस मामले में कॉल डिटेल की जांच पड़ताल से राज खुल सका।

पुलिस ने कारोबारी की महिला मित्र से पूछताछ की और भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने बताया कि राममेहर ने रोहतक से रुपये देकर एक कोरोना मरीज का शव खरीदा था, जिसे ड्राइवर की बगल वाली सीट पर रखा और केमिकल छिड़क कर आग लगा दी थी।

वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने तो गांव डाटा में व्यापारी राममेहर के परिजनों से मिलने पहुंची थीं। जहां उन्होंने मृतक राममेहर को अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया था । इस मामले का खुलासा होने के बाद कांग्रेस ने चुप्पी साध ली है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More