BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सरकार रात में अनुमति देती है और सुबह नौ बजे बस मांगती है

मथुरा। कांग्रेस मजदूरों की मदद करना चाहती है, वहीं प्रदेश सरकार बीच में बार बार अडंगा लगा रही है। सरकार आंकड़े बाजी पर उतर आई है। आंकडों में फंसाकर मजदूरों का नुकसान कर रही है। मजदूरों  को इस समय मदद की सख्त जरूरत है। हम पूरी तरह मजदूरों के साथ खड़े हैं। हम नहीं देख सकते कि मजदूर भूखे, नंगे पैर सफर करें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर संगीन आरोप लगाये हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को मथुरा में थे। कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा के कृष्णा नगर अस्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्हों भाजपा सरकार पर गैर जरूरी राजनीति करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से एक हजार बसों की अनुमति मांगी थी। पत्र मिलने के बाद भी अनुमति देने में दो दिन का समय लगा दिया जबकि मजदूरों को तत्काल मदद की जरूरत है। हमें सरकार ने देरी से ही सही अनुमति दी इसके लिए हम प्रदेश सरकार का धन्यबाद करते हैं। इसके बाद भी सरकार की मंशा ठीक नहीं रही है। एक तरफ प्रदेश सरकार दो महीने में प्रवासी मजदूरों के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना पाई वहीं दूसरी ओर हमें रात में अनुमति देती है और सुबह नौ बजे बस मांगी जाती हैं। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि लखनऊ में बस लाने का क्या औचित्य है। अभी जरूरत गाजियाबाद, नोएडा बॉर्डर की है। हमने पहले ही नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर बस खड़ा करने की बात कही थी। प्रदेश सरकार दिखाना चाहती है कि हम बात कर रहे हैं काम नहीं जबकि वह हमें काम करने नहीं दे रहे हैं। हमने बस उलब्ध करा दीं। बसों के नम्बर उपलब्ध करा दिये। सरकार चाहे तो नोडल अधिकारी नियुक्त कर इसकी जांच करा सकती है। अब बस जहां से चलनी चाहिए वहां नहीं बुलाई जा रही हैं। जहां मजदूर फंसे हुए हैं बस वहां भेजने की बात हुई थी। लखऊन भेजने की नहीं, पत्र में भी यह साफ कर दिया गया था कि बसें नोएडा, गाजियाबाद बार्डर पर खडी की जाएंगी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी भी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More