BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : गांधी जयंती पर हर ओर दिखा उत्साह, जगह जगह हुए कार्यक्रम

मथुरा। गांधी जयंती पर हर ओर उत्साह था। जगह जगह कार्यक्रतम आयोजित हुए। गांधी जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसे सांसद हेमा मालिनी ने झंडी दिखाकर शुरू किया। इस दौरान कार्यक्रम में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी शलभ माथुर, महापौर डा.मुकेश आर्यबंधु, नगर आयुक्त सहित विभिन्न संगठनों, शिक्षण संस्थओं, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लोग सुबह से ही सड़कों पर आ गए। गांधी जयंती के मौके पर संकल्प लिया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाएंगे और पॉलिथिन का प्रयोग नहीं करेंगे।  
   मथुरा के नवादा स्थित ग्रीन विलो पब्लिक स्कूल में आज महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर संदेश दिया कि जीवन लंबा है हम लोगों को अपने आसपास सफाई का बेहद ख्याल रखना चाहिए और साथ ही जय जवान जय किसान का नारा लगाया और कहा कि हमें किसानों को ध्यान में रखते हुए अपने खाने को बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमें अपनी प्लेट में उतना ही खाना लेना चाहिए जितना की खाना हम ग्रहण कर सकें हमें खाने को फेंकना नहीं चाहिए। इस कार्यक्रम में ग्रीन विलो पब्लिक स्कूल के समस्त अध्यापकों के साथ प्रिंसिपल श्रीमती रेखा शर्मा ने बच्चों के कार्य की सराहना की।
कृष्ण चन्द्र सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। विद्यामंदिर के प्रबंधक कीर्तिमोहन सराफ छात्रों एंव अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रचार्य सत्येन्द्र सिंह चैहान ने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोकेश अग्रवाल, मुनेश सिंघल, केशव आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More