देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा है कि वह बिहार में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने कहा है कि बिहार विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल 243 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगा।
उन्होंने कहा कि आज बिहार विनाश की ओर है। उनकी पार्टी शिक्षित एवम ईमानदार कर्मठ प्रत्याशी उतार कर जनशक्ति जनता दल की सरकार बनाकर बिहार को विकास के पथ पर लाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी जातिवादी एवम धर्म की राजनीति में नही बल्कि धर्मनिरपेक्षता व राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। बिहार का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण एवम श्रीराधा रानी की लीला स्थली ब्रज नगरी बहुत ही सुन्दर एवम पावन है। यहां आज भी प्राचीन संस्कृति की झलक दिखाई देती है। इस पावन ब्रज नगरी से उनके पूर्वजों को आध्यात्मिक लगाव रहा है। उनको यहां आकर आत्म शान्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि पवित्र ब्रज नगरी आध्यात्मिक रूप से संसार मे प्रमुख श्रद्धा का केन्द्र है।
परन्तु ब्रज नगरी आज भी अपनी दुर्दशा पर आँसू भ रही है। योगी सरकार को इस पावन नगरी का सर्वागीण विकास करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार का परिवार सहित भगवान की प्रसादी चुनरी पहनाकर स्वागत किया।













Related Items
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग