देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बल्देव क्षेत्र के गांव झरौठा में पत्नी को भेजने से इनकार करने पर नाराज युवक ने अपने पांच वर्षीय साले र्की इंट से कुचल कर हत्या कर दी और शव को खेत में फैंक दिया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड कर मजामत कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। सनसनी खेज घटना जानकारी सुबह हुई तो आसपास के गांवों से भी बडी संख्या मेें लोग झरौठा पहुंच गये। इस हत्याकांड से लोग स्तब्ध हैं।
ग्राम झरौठा में पत्नी को लेने ससुराल आये व्यक्ति विष्णु पुत्र मानिकचन्द्र निवासी सेक्टर छह आवास विकास बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा (उम्र 22 वर्ष) को ससुर द्वारा उसकी पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर गुस्से में आकर रात के अंधेरे में विष्णु ने अपनी पत्नी के छोटे भाई भिखारी उम्र करीब पांच वर्ष की पत्थर से मार मार कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
मृतक के परिजनों व गांव वालों ने अभियुक्त विष्णु पुत्र मानिकचन्द्र निवासी सेक्टर छह आवास विकास बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा को पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव जसवीर सिंह ससुर उदयवीर की तहरीर पर थाना बलदेव पर मुकदमा पंजीकृत कर विष्णु पुत्र मानिकचन्द्र निवासी सेक्टर -6 आवास विकास बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा को आलाकत्ल सहित कब्जे में लेकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाही की जा रही है।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए