देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। ट्रेनों में चोरी की वारदात करने वाले पांच शातिरों को जीआरपी ने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और चाकू बरामद हुए हैं। शातिर भूतेश्वर रेलवे स्टेशन से वारदात के लिए ट्रेनों में सवार होते थे। ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी जीआरपी जोगिंदर कुमार ने विशेष टीमों का गठन किया है। इसी अभियान के तहत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार, एसएसआई नरेन्द्र सिंह व कोसी जीआरपी चैकी प्रभारी सरवर खान ने चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत प्लेटफार्म संख्या एक पर वारदात की फिराक में बैठे पांच शातिरों को पकड़ा गया। जिन्होंने अपने नाम शिव मस्ता पुत्र रामस्वरूपम निवासी मनपुरा थाना मानटोंन जिला सवाई माधोपुर, संतोष पुत्र माली निवासी मोहल्ला फूलवाली फूलमाली थाना कोतवाली भरतपुर, गोरे पुत्र धानुभगत निवासी मोहल्ला कोरिया थाना कोतवाली भरतपुर, रामलखन पुत्र हरिद्वारी लाल वर्मा निवासी उमरगंज थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर व बीपी कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम बिजोरा थाना पटियाला जिला कासगंज बताया। तलाशी में सभी के पास से एक-एक चोरी का मोबाइल फोन और एक-एक चाकू बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी शातिर ट्रेनों के विभिन्न कोचों में सवार होकर यात्रियों का कीमती सामान चोरी करते थे। पुलिस से बचने के लिए सभी लोग छोटे रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों में सवार होते थे।













Related Items
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी