देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। प्रत्याशियों की धडकनंे तेज होती जा रही हैं। मतदाताओं का मिजाज प्रत्याशी भांप नहीं पा रहे हैं। लाख मिन्नतों और कोशिशों के बाद भी जब मतदाताआंे के मिजाज का पता नहीं चल रहा तो प्रत्याशी वोट के लिए नोट और शराब का सहारा लेने लगे हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना मांट भीम सिंह जावला के मुताबिक मांट क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए बंटने जा रही अंग्रेजी शराब और बीयर पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने शराब और बीयर से भरे ऑटो को जब्त करने के साथ ही एक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रह है कि मूरजा गांव में प्रत्याशी द्वारा वोटरों को बांटने के लिए 40 पेटी शराब और बीयर ले जाई जा रही थी।
मांट पुलिस के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात वाहन चैकिंग अभियान चल रहा था। तभी मूरजा गांव में प्रत्याशी द्वारा ऑटो में रखकर 40 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। इसके साथ ही प्रेम बिहारी उर्फ प्र्रेम सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी बोरपा थाना मगोर्रा, हाल निवासी पालीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि उनका एक और साथी पुलिस की आंखों में धूल झौंक कर भाग गया। जिसका नाम रमेश पुत्र मूलचन्द्र शर्मा निवासी मूरजा थाना मांट बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जब्द शराब और बीयर की पेटी की कीमत करीब पांच लाख रुपए आंकी जा रही है। जो कि एक प्रत्याशी की चुनाव सामग्री के लिए रकम खर्च करने की निर्धारित राशि से कई गुना है।
65 क्वार्टर शराब के साथ पकडा
छटीकरा के पास से एक अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 65 क्वार्टर शराब के बरामद किये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सियाराम पुत्र निताई ठाकुर निवासी मोहल्ला मंडी चैराहा वृंदावन बताया है।













Related Items
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
चैत्र नवरात्र में उपवास के दौरान खाएं ये पांच ड्राई फ्रूट्स, रहेंगे स्वस्थ
दिल्ली के द्वारका में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच घायल