BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : इस्कॉन मंदिर के सामने केशव कुंज अपार्टमेंट में लगी आग

मथुरा। रविवार सुबह करीब 10ः30 बजे इस्कान मंदिर के ठीक सामने स्थित केशवक कुंज अपार्टमेंट में आग लग गई। केशव कुंज अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 715 तिरुपति के मूल निवासी मनसुुख रेडडी का है। वे इस्कॉन भक्त होने के कारण परिवार सहित यहां कई वर्षों से आकर बस गए हैं। रविवार को सुबह पूरा परिवार मथुरा दर्शन करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान घर में आग लग गई। आस पास के लोगों ने जब फ्लैट के दरवाजे के नीचे से धुंआ निकलता देखा तो घटना का पता चला। पूरे अपार्टमेंट में आग लगने की खबर लगते ही भगदड़ मच गई। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की गाडियां पहुंच गईं लेकिन फ्लैट का दरवाजा बंद होने के कारण दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए बालकनी के रास्ते फ्लैट के अंदर जा सके। दमकलकर्मियों ने आग पर जब तक काबू पाया घर में रखा लाखों का सामान खाक हो गया था। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
वापस आने पर मनसुख रेड्डी ने बताया कि आग लगने से उसका करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया है। फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। उसने संभावना जताई है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। वहीं पुलिस ने केशव कुंज के मैनेजर राजेंद्र तिवारी को फटकार लगाई और निर्देश दिए हैं कि अपार्टमेंट में आग बुझाने के लिए लगे संयंत्रों को व्यवस्थित कराया जाए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More