देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पानीपत फिल्म पर मथुरा में रार हो गई। सोमवार को जेएस जाट के नेतृत्व में जाट समाज के लोग फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लागने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। विरोध कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बैनर लगाकर पिफल्म के निर्माता का पुतला दहन करने की तैयारी कर ली। इसी बीच सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बैनर तानने से रोका। इसी बात को लेकर पुलिस से लोगों की झडप हो गई। इसके बाद पुलिस ने बैनर को छुडा लिया और लोगों को कलक्ट्रेट परिसर से बाहर खदेड दिया।
खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन प्रदर्शनकारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा था।
सोमवार को महाराजा विश्वेन्द्र के आह्वान पर मथुरा में जिलाधिकारी को पानीपत फिल्म पर बैन सम्बंधित ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर बाहर निकाल दिया। यह लोग बिना अधिकारियों के ज्ञापन दिए ही लौट आए। हालांकि कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
बताते चलें कि बॉलीवुड की फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल की गलत छवि दिखाए जाने से जाट समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह जाट समुदाय आंदोलन कर फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहा है। मथुरा में भी जाट समुदाय ने हाईवे प्लाजा के बाहर फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग कर प्रदर्शन किया।
फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पुलिस व सिटी मजिस्ट्रेट को बुला लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया।
इस दौरान उनका ज्ञापन भी नहीं लिया गया। आक्रोशित जाट समाज के लोगों ने कहा कि समस्त जाट समुदाय में काफी आक्रोश है और जिलाधिकारी द्वारा लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। आक्रोशित जाट समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर निर्देशक का पुतला दहन किया और फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की। इस दौरान डॉ. जे.एस.जाट, राकेश ठेंनुआ, प्रदीप चाहर, सुनील हिन्दुत्व महोली, सुनील चैधरी, हर्ष चैधरी, गुलशन विकास, विशवेन्द्र चैधरी, पवन चैधरी, चैधरी हरवीर सिंह, अशोक सिकरवार, विनय सिंह कुंतल, पप्पू पहलवान, नीरज चैधरी, संजय कुमार, मुकेश चैधरी, लक्ष्मण चैधरी आदि मौजूद थे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा