BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कासगंज हिंसा: विवादित FB पोस्ट पर मचा बवाल तो बरेली के DM ने दी सफाई

कासगंज हिंसा: विवादित FB पोस्ट पर मचा बवाल तो बरेली के DM ने दी सफाईलखनऊ। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल और हिंसा पर बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश मिश्रा अब डीएम विक्रम सिंह की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करने की तैयारी कर रहे है। वहीं, विवाद बढऩे के बाद डीएम ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश का जो विकास का काम है वो रुक जाता है. इन्हीं सब चीजों की तकलीफों को मैंने फेसबुक पर बयां कर दिया। 

 

क्या है डीएम का फेसबुक पोस्ट? 

 

बरेली के जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि मुस्लिम मोहल्लों में जबरदस्ती जुलूस ले जाने और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे का अजीब रिवाज बन गया है। रविवार रात 10.25 बजे बरेली के जिलाधिकारी ने लिखा है कि अजब रिवाज बन गया है। मुस्लिम मोहल्लों में जबरदस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई वे पाकिस्तानी हैं क्या? यही यहां बरेली के खेलम में हुआ था। फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए....। 

 

वायरल होने के बाद दी सफाई

 

रविवार देर रात लिखी पोस्ट सोमवार शाम तक काफी वायरल हो गई। पोस्ट के पक्ष और विपक्ष में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आईं। हालांकि, चर्चा बढऩे के बाद सोमवार की रात करीब 11.25 बजे उन्होंने अपनी पोस्ट एडिट कर दी और उसकी जगह 26 जनवरी को ऐतिहासिकता से जुड़ा कंटेंट डाल दिया। हालांकि, उनकी यह कवायद एडिट हिस्ट्री नहीं मिटा सकी और उसमें पुरानी पोस्ट अब भी दिख रही है। इसके साथ ही उस पोस्ट पर हुए कमेंट और शेयर किए गए कंटेट भी उनकी पुरानी पोस्ट के ही संदर्भ में हैं।

 

कौन है राघवेंद्र विक्रम सिंह?

 

आईएएस अफसर राघवेंद्र विक्रम सिंह ने सेना से रिटायर होने के बाद यूपी प्रादेशिक सिविल सेवा में तैनाती ली थी। बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह 2005 के प्रमोटी आईएसए अधिकारी हैं। इससे पहले विक्रम सिंह श्रावस्ती के डीएम रह चुके हैं। डीएम विक्रम सिंह इसी साल अप्रैल में रिटायर होने वाले हैं। बरेली के डीएम पहले भी अपने पोस्ट के जरिए मोदी सरकार को निशाने पर ले चुके हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More