BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पिता पुत्र को पीटपीट कर किया अधमरा

मथुरा। रात के समय खेत से लौट रहे पिता पुत्र पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। गांव के दूसरे लोगों के घटना पर आने पर वह दोनों को छोड कर भाग गये। पीडित पिता पुत्र ने थाना राया पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है। तहरीर में गांव अनंत नगरिया निवासी चंद्रवीर ने कहा है कि वह अपने पिता रामदास के साथ रात को करीब साढे दस बजे खेत से गांव लौट रहे थे। इसी बीच गांव का प्रहलाद नामक व्यक्ति आ गया और गाली गलोच करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गोली मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच उसके परिवार के अन्य लोग दलवीर, जग्गा, हरीश्चन्द आदि भी आ गये और लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। इसी बीच गांव के कुछ लोग घटना स्थल की ओर आ गये इसके बाद हमलावर उन्हें अधमरा छोड कर भाग खडे हुए। चंद्रवीर ने पुलिस को बताया किप्रहलाद अपराधी प्रवृकत का व्यक्ति है। जनपद के कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। उसके पिता खेत खरीद रहे थे, वह ऐसा नहीं होने देना चाहता था और इसकी ऐवज में एक लाख रूपये की चैथ मांग रहा था। इसी को लेकर वह विवाद कर रहा था।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More