देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 21 दिसंबर को होने जा रही है किसान हल क्रांति आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जीजान से जुटे हैं। ब्लाक से लेकर मण्डल स्तर तक तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस आंदोलन से किसानों को जोडने के लिए जनसंपर्क भी जारी है। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 11 बजे से मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में आगरा के जनपद कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आगरा विष्णु कटारा ने की। बैठक का संचालन ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल ने किया। मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र परिहार ने बताया कि किसान हल क्रांति किसानों की अनेकानेक समस्याएं जैसे सिंचाई हेतु पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न होना, आवारा गोवंश रज बाहों में पानी न आना एवं अन्य को लेकर के आगामी 21 दिसंबर को किसान क्रांति प्रदेश के प्रत्येक कलेक्ट्रेट पर होना सुनिश्चित हुआ है इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष के एस राणा, जिला उपाध्यक्ष अतुल शर्मा जिला प्रभारी राजवीर लवानिया, ताती राम घूरे लाल शर्मा तहसील अध्यक्ष बाह, पप्पू वर्मा तहसील अध्यक्ष ,केशव लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बरौली अहीर, विजेंद्र सिंह ,महेश उपाध्याय, राकेश राणा आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे.













Related Items
हम दो हमारे दो के नारे ने एक खामोश क्रांति को अंजाम दिया
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ