देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बुधवार को सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति ने छाता सुगर मिल को चालू कराने के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में भाकियू टिकैत के पदाधिकारी भी शामिल रहे। किसान छाता तहसील के प्रांगण में एक दिसम्बर से लगातार इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रैक्टर रैली ग्राम सेमरी से आरंभ होती हुई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कस्बा पहुंची। नगर भ्रमण करने के बाद तहसील मुख्यालय पर रैली का समापन हुआ।
इस मौके पर किसान नेताओं द्वारा लोहे की जंजीर डालकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया। किसानों के इस ट्रैक्टर रैली के प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह द्वारा संभाली गई। ट्रैक्टर रैली के बाद धरना स्थल पहुंचे सभी किसान नेताओं ने धरने को संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार द्वारा किसानों को आह्वान करते हुए कहा कि वह शुगर मिल चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जब तक चीनी मिल चालू नहीं होती किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके इस आंदोलन में उनके साथ रहेंगे और यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक छाता शुगर मिल चालू नहीं हो जाती वही किसान नेता चंद्रपाल सिंह ने बताया कि हमने अभी शासन प्रशासन को 12 दिन का समय दिया है या तो सरकार हमें 400 करोड़ रुपए का बजट दे अन्यथा यह धरना प्रदर्शन 12 दिन बाद छाता शुगर मिल के मैदान में जब तक किया जाएगा जब तक छाता शुगर मिल चालू नहीं हो जाती।
20 को आसकते हैं राकेश टिकैत
धरने के दौरान एक कमेटी भी बनाई गई। वही कमेटी ने फैसला लिया कि आने वाली 20 दिसंबर से पहले छाता तहसील में किसानों के धरने पर भारतीय किसान यूनियन से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे और उनके धरना प्रदर्शन को संबोधित करेंगे इस अवसर पर अन्य किसान नेताओं ने भी धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, प्रहलाद चौधरी, ठाकुर मुरारी सिंह सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर रैली को समर्थन देने के लिए छाता क्षेत्र सहित जनपद भर के अन्य गांव से भी भारी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर मौजूद रहे।













Related Items
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ