BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गांव खेड़ा में विद्युत चिंगारी से जल्दी किसानों की फसल

मथुरा। विद्युत विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड रही है। एक पखवाडे से भी अधिक समय हो गया जब कोई दिन ऐसा नहीं गया जब किसानों की फसल में विद्युत तारों से उठी चिनगारी से आग नहीं लगी हो। किसानों के सैकडों एकड फसल जलकर अब तक राख हो चुकी है।

विद्युत विभाग इस पूरे घटनाक्रम को बेहद सहज भाव से ले रहा है। यहां तक कि आग लगने की सूचना पर दमकल की गाडी पहुंच जाती हैं और स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचती है, पर ग्रामीणों द्वारा बारबार सूचना दिये जाने पर भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता है। इससे किसानों में रोष है।

हालांकि किसान यह भी कहते हैं कि हम रोष ही जता सकते हैं कर कुछ नहीं सकते। गांव पंडाव में कई एकड गैहंू की फसल जलकर राख हो गई। दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल उनकी आंखों के सामने जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने लगातार फैल रही आग पर काबू पाने का अपने स्तर से भरकस प्रयास किया। दमकल को भी सूचना दी और पुलिस को भी फोन किया। किसानों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं हर साल होती हैं, लेकिन विभाग की ओर से इन्हें रोकने के लिए कुछ नहीं किया जाता।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More