BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना एक्सप्रेस वे पर जेट प्लेन की आपात लैंडिंग

मथुरा। नौहझील क्षेत्र में एक जेट प्लेन में तकनीकि खराबी आने के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 72 पर उतरा और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जेट प्लेन का एक्सप्रेस वे पर उतरना आसपास के लोगों के लिए यह कौतुहल का विषय था। ग्रामीणों की भीड आसपास जुट गई थी। पुलिस ने प्लेन के चारों ओर घेरा बना कर लोगों को प्लेन से निश्चित दूरी पर रखा। हालांकि जनपद के लोगों के लिए यह घटना कोई अबूझ पहेली नहीं थी।  


  गुरुवार को अचानक से ऐसी आपात स्थिति बनी कि दोपहर करीब 1.15 बजे आगरा-नोएडा की ओर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था कि आसपास में विमान चक्कर काटने लगा। आनन फानन में पुलिस पहुंच गई और अपनी मौजूदगी में विमान की लैंडिंग कराई। प्राथमिक तौर पर बताया गया कि विमान का ईधन खत्म हो गया था, इसलिए यहां लैंड करानी पड़ी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जेट प्लेन अलीगढ की क्रॉस कंट्री फ्लाइट टे्रेनिंग सेंटर का जेट प्लेन है जो कि नरोला से अलीगढ के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन में कैप्टन जगरीत और स्टूडेंट आदित्य घोष सवार थे। बताया जा रहा है कि प्लेन में पॉवर लॉस होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एक्सप्रेस- वे पर लैंडिंग सुरक्षित हो गई।

जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कैप्टन जगरीत सिंह ने बताया कि जेट प्लेन में टे्रेनिंग के दौरान अचानक तकनीकि खराबी आ गई। पॉवर लॉस हो रही थी। इसलिए समय रहते इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी। इसमें प्लेन में सवार दोनों ही सुरक्षित हैं।
 
20 मई 2015 को कारब गांव के समीप उतारा गया था मिराज


20 मई 2015 को गुरूवार का दिन और सुबह 6.40 बजे का समय था। महावन तहसील के गांव कारब के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे पर इंडियन एयरफोर्स ने अपना मिराज 2000 लड़ाकू विमान उतारा था। यह सफल लैंडिग एयरफोर्स ने इमरजेंसी ट्रायल रन के तौर पर की गई थी। एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिराज एक्सप्रेस वे पर दो बार सफलतापूर्वक लैंड कराया गया।

देश में पहला रोड रनवे टेस्ट मथुरा की सरजमी पर हुआ था


20 मई 2015 में यमुना एक्सप्रेस वे पर देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आपात स्थिति में विमानों की लैंडिंग को लेकर यह अपनी तरह का पहला ट्रायल किया गया था। एक्सप्रेस वे पर ऐसी पट्टियों को चिन्हित किया गया था जहां आपात स्थिति में विमानों की लैडिंग कराई जा सके।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More