BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्री ललित कुंज में में धूमधाम से मनाया गया आविर्भाव महोत्सव

मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्री ललित कुंज में स्वामी श्री हरिदासिय परंपरा के आचार्य स्वामी श्री भगवान दास जू महाराज का आविर्भाव महोत्सव हरिदासिय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातःकालीन बेला में आश्रम में स्वामी श्री हरिदास जी व स्वामी श्री भगवान दास जू महाराज की प्रतिमा के समक्ष समाज गायन का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रज के संत महंत मौजूद रहे। साथ ही स्वामी श्री हरिदास जी के समक्ष उत्तम भोग का भोग लगाया गया। वहीं इस मौके पर आश्रम में नर नारायण सेवा, नेत्रहीन सेवा, साधु सेवा का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर बोलते हुए आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि स्वामी श्री हरिदास जी के आचार्य परंपरा में आचार्य भगवान दास जू बड़े ही दयालु स्वभाव के आचार्य रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आचार्य श्री बड़े ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के महंत थे। उन्होंने अपने सेवा के दौर में कई चमत्कार प्रस्तुत किये है। वहीं उन्होंने उनकी चमत्कार गाथाओं में से एक गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार भंडारे के समय घी की कमी हो गई थी। जिसके बाद आचार्य श्री ने यमुना जल से पूरी भाजी सेक कर लोगों को प्रसाद वितरण किया था। वहीं उन्होंने कहा कि आज आश्रम में बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान दास जू महाराज का आविर्भाव महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आविर्भाव महोत्सव में स्वामी जी के समक्ष समाज गायन का आयोजन किया गया है और साथ ही आश्रम में साधु सेवा, नेत्रहीन सेवा,नर-नारायण सेवा का आयोजन किया गया है। वही इस मौके पर विजय बृजवासी, चंदन सिंह वैद्य, मुकेश चंद्र, सुमित अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, डॉ. डीडी गर्ग, डॉ.एस.बी. अग्रवाल, गौरव आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More