BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अपराधिायों के लिए आफत बने चुनाव

मथुरा। चुनाव अपराधी मानसिकता के लोगों के लिए आफत साबित हो रहे हैं। कुर्की, जिलाबदर और लगातार हो रही धरपकड की कार्रवाही से अपराधी खौफजदा हैं। थाना बरसाना पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने तमंचा बदामद किया है। पुलिस ने बदमाश के विरुद्ध केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।


शेरगढ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जिला बदर बदमाश वसीम उर्फ नसीम पुत्र खुर्शीद निवासी बिशम्भरा थाना शेरगढ को सोमवार को गिरफ्तार किया है। उसकी तलाश के दौरान एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम सहित शराब और हथियारों की अवैध तस्करी के आरोपी में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज हैं।

 

57 किये जिला बदर, 220 वांछित गिरफ्तार


पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सख्त है। अब तक पुलिस ने 41 हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया, 57 को जिला बदर तो 220 वांछितों को गिरफ्तार कर चालान किया है।एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि पिछले दो पंचायत चुनावों के दौरान जिन-जिन थाना क्षेत्र की पंचायतों पर विवाद, मारपीट, फायरिंग, उपद्रव हुए थे, इनमें शामिल ऐसे लोगों को पाबंद किया जाए। इसको लेकर पुलिस टीम करीब 31 बिन्दुओं पर कार्यवाही कर रही है।

पांच किलो गांजे के साथ पकडा


मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने पांच किलोग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त अशोक पुत्र अमर सिह  निवासी माधव कुन्ज कालोनी महोली थाना हाइवे को गिरफ्तार कर जेल है। आरोपी युवक को पुलिस ने जय गुरुदेव मन्दिर तिराहे से महोली गांव की तरफ से गिरफ्तार किया।

अवैध तमंचे के साथ पकडा


थाना महावन पुलिस ने अवैध तमंचा 315 वोर और दो जिंदा कारतूस के साथ विकास पुत्र स्व.रामखिलाडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More