देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश लोकनिर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की मथुरा इकाई का चुनाव बुधवार को पूरा हो गया। चुनाव प्रक्रिया एक दिन के अंदर पूरी कर ली गई। सुबह पहले नामांकन हुआ और उसके बाद मतदान और मतगणना हुई। कुछ छह पदों के लिए मतदान में जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए ही मतदान हुआ जबकि उपाध्यक्ष, संगठन सचिव और सम्प्रेक्षक के पदों पर र्निविरोध निर्वाचन हुआ। इस मतदान प्रक्रिया में कुछ 44 पात्र मतदाताओं के पास मताधिकार के उपयोग का अधिकार था।
सुबह शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार और योगेन्द्र पाल सिंह, सचिव पद के लिए दिनेश और रवि शर्मा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बनवारी लाल ने नामांक किये जबकि उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुमार, संगठन सचिव पद पर नेत्रपाल और सम्प्रेक्ष पद पर भगवानदास एकल प्रत्याशी थे, इस लिए एकल प्रत्याशी वाले तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर किशोर कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मौ.सिद्दकी तथा सचिव पद पर रवि कुमार शर्मा के विजयी होने की घोषण निर्वाचन अधिकारी ने की। इसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सभी पदाधिकारियों ने गिलेशिकवे भुलाकार एक दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ