BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : दुर्गा पूजा महोत्सव 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक

मथुरा। शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक कालिन्दी धाम, निकट मसानी चौराहा, वृन्दावन रोड, मथुरा में समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा। शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक कालिन्दी धाम, निकट मसानी चौराहा, वृन्दावन रोड, मथुरा में प्रतिवर्ष की भांति आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में समिति के अध्यक्ष बृजगोपाल साहा व महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन वृन्दावन दरवाजा क्षैत्र में विगत वर्षां की भांति 29 वें वर्ष का आयोजन समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा।
इस वर्ष पूजा महोत्सव का शुभारम्भ 04 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा षष्ठी से होगा। इस अबसर पर षष्ठयादि कल्पारम्भ प्रातः काल 09.17 बजे से प्रारम्भ होगा और श्री देवी बोधन, आमंत्रण एवं अधिवास का कार्यक्रम प्रातः 10ः15 बजे से शुरू होगा। 05 अक्टूबर शनिवार को दुर्गा सप्तमी पूजा प्रातः 10ः15 से 02ः08 तक सम्पन्न होगी। नवपत्रिका प्रवेश व स्थापन प्रातः 9.17 से शुरू की जायेगी। 06 अक्टूबर रविवार को दुर्गा महाअष्टमी पूजा प्रातः 10ः15 से 02ः21 के मध्य होगी। विषेश-संधि पूजा मध्य मध्यान्ह 01ः57 से 02.45 बजे के मध्य होगी। 07 अक्टूबर सोमवार को महानवमी पूजा प्रातः 10ः15 से 03ः06 तक होगी। 05, 06 व 07 अक्टूबर को प्रत्येक दिन पुष्पाजंलि का कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे, प्रसाद एवं भोग का वितरण मध्यान्ह 2 बजे से, संध्या आरती सायं 7 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम तीनों दिन रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ होंगे। 08 अक्टूबर मंगलवार विजया दशमी को देवी चरण पूजा प्रातः 10ः15 बजे से 04ः20 के मध्य होगी व विहित पूजा आदि प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। विर्सजन शोभायात्रा सायं 4 बजे पूजा स्थल से लाल दरवाजा, चौक बाजार, भरतपुर गेट होते हुए गोकुल बैराज पर पहुँचेगी जहां प्रतिमाओं का परम्परागत तरीके से यमुना में विर्सजन किया जायेगा। इसके उपरान्त पूजा स्थल पर शान्ति जल एवं विजया मिलन का कार्यक्रम होगा। पूजा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 05 अक्टूबर को स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य, डांस, बंगला गीत, व बंगला नाटक की प्रस्तुति की जायेगी। 06 अक्टूबर को आगरा के विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की जायेगी। 07 अक्टूबर को अलग-अलग ग्रुप के माध्यम से डांस,नृत्य, नाटक की प्रस्तुति की जायेगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को पुरूस्कार भी वितरित किये जायेंगे।
प्रत्येक दिन संध्या आरती के समय परम्परागत धूनौची नृत्य माँ भगवती के समक्ष महिला व पुरूषों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More