देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान राल, भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली, राष्ट्रीय बहु विकलांग व्यक्ति अधिकारिता संस्थान, चेन्नई और सामुदायिक पुनर्वास केंद्र गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन में किया जा रहा है जिसमें कि देश-विदेश के सैकड़ों लोग भाग ले रहे हैं तथा इस सेमिनार का विषय है-ष्भारतीय संस्कृति एवं समाज को दिव्यांग जनों का योगदान। ष्यह सेमिनार दिव्यांग जनों, शिक्षाविदों, दिव्यांग जनों के माता-पिता, नीति निर्माताओं दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं सभी के लिए आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने वाले लोग संसार के विभिन्न देशों में दिव्यांगों की स्थिति के विषय में जान सके क्योंकि इस सेमीनार में जर्मनी, कोलम्बिया, स्विटरलैण्ड, रूस, अमेरिका, इंग्लैण्ड आदि विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस सेमीनार का उद्घाटन स्वामी बीए परमाद्वेती जी महाराज जर्मनी, अक्षलता दास कोलम्बिया, गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुम्बई, मदन गोपाल स्विटजरलैण्ड, वृन्दावन चन्द्र कोलम्बिया, मण्डली भद्र जर्मनी एवं हमदास अडगर रूस ने माँ सरस्वती जी के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी बीए परमाद्वेती महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति मातृप्रधान संस्कृति है पृथ्वी माता, भारत माता, गौमाता इसके अलावा स्त्री जाति के प्रति मातृभाव की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की प्रधानता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय दृष्टि संगठन मुम्बई इण्डिया ने की। इस अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर सर्वप्रथम डीएडएसई(सीपी) द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी सिसोदिया ने गणेश वन्दना की प्रस्तुति देते हुए इस सेमीनार में आये हुए सभी समाजसेवी, विशेष शिक्षक एवं देश विदेश से आये गणमान्य व्यक्तियों का मन मोह लिया तथा उनको इस प्रस्तुति पर तालियाँ बजाने के लिए विवश कर दिया। इसी श्रृंखला में डीएडएसई (एएसडी) की छात्रा खुशबू ने राजस्थानी गाना कालै कूद पर मेला में, सुरभी पूनियां ने रंगीलो म्हारो ढोलना पर शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर एवरेस्ट पर चढने वाली दिव्यांग महिला अरूणिमा सिन्हा के लिए आयूषी, अंजली, सुरभी, खुशबू, भारती, सोनम, प्रियंका, सीमा, अमिषा एवं टिंकू ने एक्ट के माध्यम से उनको समर्पित किया। इस सेमीनार में विशेष शिक्षकों अशोक कुमार द्विवेदी नेशनल लीगल इन्चार्ज सीआरसी गोरखपुर, गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय दृष्टि संगठन मुम्बई इण्डिया, जितेनद्र कुमार मिश्रा, ने निम्न विषय पर कृ ष्भारतीय संस्कृति एवं समाज को दिव्यांग जनों का योगदानष् पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।













Related Items
ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज का मना त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव
आत्मविश्वास हमारे काम और ज्ञान से आता है :अविका गौर
सादगी से मनाई स्वामी लीलाशाह जयंती