BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

तीर्थ स्थलों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी

मथुरा। लाॅकडाउन के दौरान ट्रेनों के संचालन को लेकर लिए गये भारत सरकार के फैसले का तीर्थ पुरोहित महासभा ने स्वागत किया है। इस रेल संचालन में प्रदेश के किसी भी प्रमुखतीर्थ स्थल पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है, इसे लेकर तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं मुख्य संरक्षक श्री माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा  महेश पाठक ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। भारत में भी अपनी लड़ाई बहुत ही अच्छे तरीके से लडी जा रही है। इसी के तहत 15 ट्रेनों के संचालन की जो व्यवस्था की गई है वह भी एक सराहनीय कदम है,परंतु जिन ट्रेनों के चलाने की व्यवस्था की गई है उसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ जैसे मथुरा, अयोध्या, वाराणसी आदि प्रमुख स्थलों पर किसी भी ट्रेन का कोई ठहराव नहीं दिया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों और जनमानस को काफी परेशानी हो रही है। इन तीर्थ स्थलों से लगे हुए छोटे-छोटे जो शहर हैं उन शहरों पर जाने में इन तीर्थ स्थानों से लोगों को सुविधा रहती है और लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। मथुरा से लगे हुए आगरा, अलीगढ,़ हाथरस, कासगंज आदि ऐसे शहर हैं जहां लोग मथुरा में उतर कर अपने गंतव्य को जा सकते हैं। ऐसे ही वाराणसी अयोध्या से लगे लगे छोटे शहरों पर भी लोग पहुंच सकते हैं।  इस पत्र के माध्यम से हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि जो भी ट्रेन इस वैश्विक महामारी में चल रही हैं उनका तहराव उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थों जैसे मथुरा, अयोध्या, काशी आदि पर अवश्य रूप से किया जाए जिससे के लोगों को परेशानी ना हो सके।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More