BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : रेलवे लाइन के बीच में लेट गया श्रद्धालु, एक कदम दूर ठिठक गई मौत

मथुरा। जाको रखो साईयां मार सके ना कोई। यह कहावत शनिवार की सुबह मथुरा रेलवे जंक्शन पर चिरितार्थ हो उठी। शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक श्रद्धालु ने नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी और रेल लाइन के बीच में लेट गया। ट्रेन की गति धीमी होने चलते चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
गनीमत रही कि श्रद्धालु से एक कदम दूर ताज एक्सप्रेस का इंजन रुक गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ-जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने श्रद्धालु को वहां से हटाया। घटना में श्रद्धालु के हाथ व सिर में चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले का रहने वाला 38 वर्षीय रमेश कुमार है। वो वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में रहता है। उसके पास मिले आई कार्ड व अन्य कागजात के आधार पर पुलिस ने वृंदावन इस्कॉन मंदिर को सूचना दे दी है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More