BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महिलाओं के सम्मान के बिना देश व समाज का विकास संभव नहीं : चौधरी लक्ष्मी नारायण

मथुरा। शास्त्रों में लिखा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवी-देवता निवास करते हैं। इसी धारणा को रखते हुए स्वामी विवेकानन्द ने शिकांगो में कहा था कि किसी भी देश का विकास तब तक पूर्णरूप से नहीं हो सकता जब तक आबादी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली महिलाओं का विकास नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मा0 प्रधानमंत्री एवं उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा बेटियों के उत्थान के लिए अनेक योजनायें प्रारम्भ की गई हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इनमें से एक है।
यह विचार दुग्ध विकास एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने वेटनरी काॅलेज में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रमाण पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी पूरे गांव की बेटी मानी जाती है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री उ0प्र0 की सभी लडकियों को अपनी बेटी मानते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रारम्भ की है। इस योजना में जाति, संप्रदाय आदि का भेदभाव न रखकर सभी वर्ग के लिए योजना का प्रारम्भ किया गया है।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज लडकियां समाज एवं माॅ बाप के ऊपर बोझ नहीं हैं। सरकार द्वारा कन्याओं की शादी के लिए 20 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। सामुदाय विवाह सम्मेलनों में 51 हजार रूपये बेटी की शादी के लिए सरकार द्वारा दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ सभी कर्मचारी एवं अधिकारी अपना व्यक्तिगत रूचि लेकर सभी पात्र लोगों को दिलायें। यह आपके सरकारी कार्य के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि विश्व में किसी भी देश के नाम को माता के साथ नहीं लिया जाता है केवल हमारा ही देश है, जिसमें भारत माता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि भारत माता से अगर माता शब्द हटा दिया जाये तो भारत एक जमीन का टुकड़ा रह जायेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 06 चरणों में ऐसे परिवारों को धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रू0 से कम हो। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत बालिका के जन्म पर 02 हजार रू0, एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के पश्चात 1 हजार रूपये, कक्षा-01 में प्रवेश लेने पर 02 एक हजार रू0, कक्षा-06 में प्रवेश लेने पर 2 हजार रूपये एवं कक्षा-9 में प्रवेश लेने पर 03 हजार रू तथा 10वींध्12वीं उत्तीर्ण करके स्नातकध्दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स के प्रवेश पर 05 हजार रू0 दिये जाते हैं।
मुख्य विकस अधिकारी रामनेवास ने बतया कि सभी उपस्थित आंगनबाडी कार्यकत्री, एएनएम, ग्रामीण महिला समूह की सदस्यांे से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सभी महिलाओं से संपर्क करके पात्र व्यक्तियों को आवश्यक रूप से इस योजना का लाभ दिलायें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत अध्यापक एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वह गरीब से गरीब प्रत्येक व्यक्ति का फार्म आॅनलाइन कराकर इस योजना का लाभ उठाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल लोहवन की छात्राओं द्वारा कविता सक्सेना के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु, जिला विकास अधिकारी रविकिशोर त्रिवेदी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण बलराम कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्याम रस्तोगी, समाज कल्याण अधिकारी, सीडीपीओ के साथ भारी तादात में आंगनबाडी कार्यकत्री आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More