BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मंदिरों और घाटों पर हुआ दीपदान

मथुरा। मंगलवार को आस्था और भक्ति के ज्वार में सब का मंगल हुआ। सूरज की पहली किरण के धरातल पर पडते ही आस्था और भक्ति का ज्वार हर ओर उमड़ता दिखा। गुरूनानक देव के 550 वें जन्मोत्सव पर गुरुद्वारों में भक्त मत्था टेकने पहुंचे तो कान्हा की नगरी में यमुना मैया में कार्तिक माह की पूर्णिमा यानी देव दीपावली के मौके पर सैकड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान विदेशी भक्त भी आस्था से ओतप्रोत दिखे। यमुना के घाटों पर सुबह से ही श्ऱद्धालुओं का जमावड़ा दिखाई दिया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा भवन आगरा रोड पर प्रकाश पर्व अत्यधिक धूमधाम से मनाया गया। रविवार से आरम्भ श्री अखंड पाठ का समापन मंगलवार को प्रातः दस बजे हुआ। इसके उपरांत निशान साहिब प्रतीक चिन्ह की सेवा की गयी। मुख्य ग्रंथी झानी सर्वजीत सिंह ने गुरु कीर्तन कराया। तदुपरांत गुरु अरदास की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर डा. मुकेश आर्यबधू और बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरण प्रकाश रहे। जिनका अभिनंदन करते हुए श्रोपा मलिक अरोड़ा और जोगिदर सिह भेंट किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कहाकि गुरु नानक देव जी संत परंपरा के ऐसे गुरु थे, जिन्हांे ने सभी धर्मों का सम्मान किया, आज हम उनकी 550 वीं जंयती प्रकाश पर्व की सभी देशवासियांे को बधाई देते हैं, तदुपरांत गुरुद्वारा पर काष्र्णिसंत गुरु शंरणानंद महाराज जी की यात्रा व यात्रा में शामिल संतांे का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से जोगिदर सिंह, सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरपाल सिंह काले, कुलदीप सिंह, कपिल अरोडा, कमलेश अरोडा, कांग्रेस नेता विनेश सनवाल, अंजू कौर, महेद्र प्रताप गौतम, विनोद शर्मा, महेश काजू, लक्ष्मण आनंद, अजय कुमार सहित बडी संख्या मे श्रद्धालूजन मौजूद रहे।

51 हजार दीपों से झिलमिला उठे यमुना के घाट
देव दीपावली को कान्हा की नगरी में धूमधाम से मनाया गया। यमुना घाटों पर 51 हजार दीपांे की रोशनी जब एक साथ यमुना के जल में प्रतिबिंबत हुई तो यह देवताओं की दीपावली का अद्भुत और मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। मथुरा के अलावा गोकल, महावन, वृंदावन में भी यमुना घाटों पर दीप प्रज्वलित किये गये। दीप दीपावली के अवसर के लिए 50 नावों को रंगाई पुताई कराकर सुसज्जित किया गया था।

पूर्ण हुआ कर्तिक स्नान
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पुण्य कमाने के लिए दूर दराज से श्रद्धलु बीती रात ही मथुरा और आसपास के स्थानों पर पहुंचे। भोर होते ही उन्होंने यमुना में स्नान किया। कार्तिक नियम सेवा के अंतिम चरण में गिरिराज तलहटी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भक्तों ने जयकारों के बीच परिक्रमा लगाई। इस दौरान भक्तों ने यहां एक माह तक प्रवास कर कुंड और सरोवरों में स्नान किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More