BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लीपापोती : बलदेव सीएचसी से तीन चिकित्सक हटाये

मथुरा। कोरोना की कथित फर्जी सैंपलिंग के मामले में कार्रवाही हुई है। बल्देव सीएचसी का यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो से अधिकारियों के संज्ञान में आया था। सीएमओ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएमओ को जांच सौंपी थी। हटाये गये तीनों ही चिकित्सकों को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सीएमओ संजीव यादव ने इसके बाद बल्देव के स्व.डोरीलाल अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। शासन से भी इस मामले में कार्रवाही की संस्तुति की गई है। फर्जी सैंपलिंग करा रहे चिकित्सक द्वारा वीडियो में टारगेट संबंधी जो बात कही गई है वह स्पष्ट नहीं हुई है और नहीं इस संबंध में किसी की जिम्मेदारी तय हुई है। सीएमओ डा.संजीव यादव ने स्वास्थ्य केंद ्रपर तैनात चिकित्सक योगेन्द्र सिंह राणा को हटा कर जिला क्षयरोग केंद्र से अटैच कर दिया है। इनके अलावा यहां तैनात संविद चिकित्सक डा.अमित और डा.राजकुमार को भी हटा कर जिला कंट्रोलरूम में डा.भूदेव सिंह के अधीन अटैच कर दिया है। इस मामले की पूरी जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजीव गुप्ता एवं डा.देवेन्द्र अग्रवाल को सौंपी गई है। शासन ने सीएमओ से इस पूरे प्रकरण पर जबाव तलब किया था। जिस तरह से अधिकारियों द्वारा वीडियो की विश्वस्नीयता को लेकर शुरूआत में ही सवाल उठाये गये थे, यह लगने लगा था कि मामले में लीपापोती होने जा रही है। वीडियो सीएचसी के ही एक कर्मचारी ने बना कर वायलर किया था। उस कर्मचारी के खिलाफ चिकित्सक ने थाना बल्देव में तहरीर दे दी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More